यूपी में योगी भी हांफने लगे

By: Jun 10th, 2017 12:05 am

(डा. राजन मल्होत्रा, पालमपुर)

जब योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाया गया तो वह सुपर फास्ट ट्रेन से भी ज्यादा यूपी में भागे थे तथा जगह-जगह मोदी-मोदी एवं योगी-योगी हुआ था। पर ऐसा जान पड़ता है कि कुछ माह में ही उनका जादू टूट रहा है। अब यूपी में जगह-जगह हिंसा, उग्रवाद व बलात्कार हो रहे हैं। जिनका उत्तरदायी कौन है। प्रदेश में एक मुख्यमंत्री एवं दो उप-मुख्यमंत्री होते हुए भी आगरा के पास जवेर बलात्कार कांड हो गया। बलात्कारी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। यही कारण है कि बलात्कारी स्त्रियों ने आत्म हत्या व आत्मदाह की कोशिश की। यह कांड अभी सुलझा भी न था कि आगरा में एक भाजपा नेता की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस कांड में कई लोग घायल हुए। आगजनी लूटपाट एवं बलात्कार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। शुरू में मुख्यमंत्री बनने का जोश था, पर अब वह जोश कहां काफूर हो गया। ठीक ही तो कहते हैं कि जो शुरू में जेत दौड़ता है, वह कम ही जीतता है। कहीं आदित्यनाथ योगी भी शुरू में तेज दौड़कर हार तो नहीं गए हैं। वैसे उत्तर प्रदेश को चलाना इतना आसान भी नहीं है, पर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। एक संन्यासी की सियासत स्वार्थ रहित होगी, यह यकीन करना चाहिए।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App