योग का लक्ष्य

By: Jun 21st, 2017 12:02 am

(बलवीर सिंह, प्रवक्ता वाणिज्य )

योग शब्द का अर्थ है जोड़ना अर्थात मन, आत्मा और शरीर को जोड़ कर परमात्मा के साथ लगाना। लक्ष्य की प्राप्ति के साधन को योग कहते हैं। योग एक प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है जो शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने का काम करती है। योग के माध्यम से शरीर, मन और दिमाग को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। इन तीनों के स्वस्थ होने से ही हम अपने आप को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग हमें  नैतिकतापूर्ण और आदर्शपूर्ण जीवन जीने के लिए शक्ति देता है। हम आदर्श जीवन जी कर एक अनूठी मिसाल पेश कर सकते हैं। आज इस भाग दौड़ वाले जीवन में योग का अपना महत्त्व बहुत बढ़ गया है। योग को अपनाकर एक व्यक्ति अपनी सोच में बदलाव ला सकता है। योग से आध्यात्मिक सोच को विकसित करके हम एक साथ कई बुराइयों से लड़ सकते हैं। समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए  इन बुराइयों से छुटकारा पाना होगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App