योग दिवस… ढालपुर में महामेला

By: Jun 22nd, 2017 12:05 am

जिला भर में रही धूम जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग और नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजन

कुल्लू –  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्त्वावधान में ढालपुर के रथ मैदान में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में धार्मिक संस्था गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ  लिविंग, विश्व जागृति मिशन, पतंजलि, कार सेवा दल, महिला कल्याण मंडल, सेवा भारती, गुरुकुल संस्था, अन्य संस्थाओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर  योग दिवस की बधाई देते हुए सहायक आयुक्त डाक्टर अमित गुलेरिया ने कहा कि भारत के प्राचीन योग दर्शन को वैश्विक पहचान मिली है। यह विश्व के कोने-कोने में पहुंच चुका है और करोड़ों लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। विश्व जागृति मिशन व अन्य संस्थाओं के योगाचार्यों ने योगाभ्यास करवाया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डाक्टर लाल सिंह ने मुख्यातिथि, समस्त विभागों व संस्थाओं का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी प्रताप नेगी, जिला लोक संपर्क अधिकारी शेर सिंह, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

भुंतर – जिला कुल्लू के पार्वती दो प्रोजेक्ट में योग दिवस पर योग किया गया। इस मौके पर हुए कार्यक्रम में महाप्रबंधक यूएस शर्मा ने विशेष तौर पर भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान परियोजना के कार्मिकों ने योगाभ्यास किया तो महाप्रबंधक ने योग का महत्त्व भी समझाया।

बंजार-  बंजार में  विश्व योग दिवस मनाया गया। इस ऐतिहासिक योग दिवस का आगाज डीएफओ बंजार सीवी तहसीलदार ने दीप जला कर किया। योग दिवस आयुर्वेद विभाग और पतंजलि योग समिति

बंजार के सौजन्य मनाया गया।  इस मौके पर आयुर्वेदा विभाग की इंचार्ज डा. राज कुमार शर्मा ने योग का महत्त्व बताया।

केलांग – जिला मुख्यालय केलांग आयुर्वेद विभाग लाहुल-स्पीति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दिवस में आयुर्वेद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी व विशेष रूप से स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आर्युर्वेद डा. मोनिका के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने योग अभ्यास किया। लाहुल दौरे पर आए उपमहानिदेशक आकाशवाणी शिमला संजय काजी ने योग दिवस में न केवल भाग लिया बल्कि योग अभ्यास भी किया। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केलंग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रभारी गौरव तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग अभ्यास किया, जिसमें प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री रतन ठाकुर ने भी योग अभ्यास में भाग लिया।

मनाली – एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने कहा कि लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। एसडीएम मनाली विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर हरी शरणम जन एवं ट्रैक इंडिया आउट डोर द्वारा माल रोड में आयोजित विश्व योग दिवस पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम  में हरि शरणम जन के अध्यक्ष स्वामी राम गोविंद दास, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रूप सिंह ठाकुर, टेक इंडिया के निदेशक राजीव शर्मा, चंदन शर्मा, नरेश और वशिष्ठ के योग स्कूल के अध्यापक राजीव भारद्वाज, नीना, माया, पूर्व पार्षद इंद्रा शर्मा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी राम गोविंद दास ने माल रोड मनाली में सैकड़ों लोगों व स्कूली बच्चों संग योग किया। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एव जिप सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस आयोजन में मनालीवासियों सहित  मनाली स्कूल, डे स्टार स्कूल, डीपीएस, सरस्वती स्कूल, मनाली पब्लिक स्कूल, मोनाल पब्लिक स्कूल, स्प्रिंग फील्ड के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।

  • é¤ËÜê — ÚUÍ ×ñ¼æÙ ×ð´ ¥æØæðçÁÌ çÁÜæ ÂýàææâÙ ß ÙðãUM¤ Øéßæ ·ð´¤¼ý ·¤è ¥æðÚU âð Øæð» ç¼ßâ ÂÚU ØãUæ¢ ÕÌæñÚU ×éØæçÌçÍ °âè ÅêU ÇUèâè ¥ç×Ì »éÜðçÚUØæ ©UÂçSÍÌ ãéU°Ð ©U‹ãUæð´Ùð ·¤ãUæ ç·¤ Øæð»  ÌÙæß ·¤æð Öè ¼êÚU ·¤ÚUÌæ ãñUÐ ©U‹ãUæð´Ùð Øæð» ·¤ÚÙð ·¤æ âÖè âð ¥æãU÷ßæÙ ç·¤Øæ ¥æñÚU âÖè ·¤æð Øæð» ç¼ßâ ·¤è ÕÏæ§ü ¼èÐ §â ×æñ·ð¤ ÂÚU çßàß Áæ»ëçÌ ç×àæÙ ·ð¤ ¥ÙéØæçØØæð´ âçãUÌ »æؘæè ÂçÚßæÚU ·ð¤ â¼SØ, çßçÖ‹Ù çßÖæ»æ𴠷𤠥çÏ·¤æÚUè, ÙçâZ» ç·ý¤çà¿ØÙ S·ê¤Ü ·¤è ÀUæ˜ææ°¢ ß âÚU·¤æÚUè S·ê¤Ü ·ð¤ ÀUæ˜ææð´ Ùð Öæ» çÜØæÐ çßàß Áæ»ëçÌ ç×àæÙ ·ð¤ çÁÜæ ¥ŠØÿæ ÂßÙ »éŒÌæ Ùð Üæðð»æð´ âð Øæð» ·¤ÚUÙð ·¤æ ¥æuUæÙ ç·¤ØæÐ ßãUè´, çÁÜæ ÜæãéUÜ-SÂèçÌ ·ð¤ Øéßæ ÙðÌæ ÁßæãUÚU àæ×æü Ùð ¥ÂÙð âæçÍØæð´ ·ð¤ âæÍ ØãUæ¢ ÜæãéUÜ ÁæÌð ãéU° ÚUæðãUÌ梻 ¼ÚÔüU ×ð´ çßàß Øæð» ç¼ß⠷𤠥ßâÚU ÂÚU ÚUæðãUÌ梻 ×ð´  Øæð»æ ç·¤ØæÐ

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनेंनिःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App