रसोई संभालने वाली अब मेयर

By: Jun 21st, 2017 12:10 am

नगर निगम की शिमला जिम्मेदारी संभालेगी कुसुम

newsशिमला— अभी तक घर-गृहस्थी संभाल रही कुसुम अब शिमला को भी संभालेगी। कुसुम सदरेट को बतौर मेयर शिमला नगर निगम की जिम्मेदारी संभाली गई है। मेयर के पद पर ताजपोशी के बाद वह देश के सबसे पुराने नगर निकायों में शिमला नगर निगम की तीसरी महिला मेयर बनी है। कुसुम सदरेट का जन्म शिमला के कुमारसेन में हुआ  था।  35 वर्षीय कुसुम ने सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री की हुई है। कुसुम का विवाह रोहड़ू में हुआ है। इनके पति सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। कुसुम की आठ वर्षीय बच्ची है। मौजूदा समय में वह शिमला के अनाडेल वार्ड में रह रही है। अनाडेल वार्ड से पार्षद का चुनाव जीतने के पश्चात भाजपा समर्थित पार्षदों ने मंगलवार को सर्वसम्मति से मेयर पद के लिए उनका नाम नामित किया, जिसमें कुसुम ने 6 मतों से जीत हासिल कर मेयर का पद प्राप्त किया। कुसुम सदरेट ने यह पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत हासिल कर बड़ा पद प्राप्त करने के बाद वह और उनके परिजन गदगद है।

मधुर सूद व जैनी प्रेम रह चुकी हैं मेयर

नगर निगम शिमला में पूर्व में मधु सूद व जैनी प्रेम मेयर पद पर रह चुकी है। कुसुम सदरेट शिमला नगर निगम की तीसरी महिला मेयर चुनी गई है।

ऊना से हैं उपमहापौर राकेश कुमार

उपमहापौर पद पर चयनित राकेश कुमार शर्मा प्रदेश के ऊना से ताल्लुक रखते हैं। जिनका शिमला में अपना बिजनेस है। राकेश  कुमार शर्मा के एक पुत्र और एक पुत्री है। राकेश कुमार ने प्लस टू स्टैंडर्ड तक शिक्षा हासिल की है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App