रूस है अधिक विश्वसनीय

By: Jun 16th, 2017 12:02 am

( केसी शर्मा, गगल )

पंडित जवाहर लाल नेहरू ने विश्व शांति के लिए अथाह प्रयत्न किए। स्वतंत्र भारत को मजबूत आधार देने के लिए नेहरू ने चीन और सोवियत संघ से प्रगाड़ मैत्री कायम करने के लिए खुले दिल से कई मैत्रीपूर्ण बातचीत और दक्षिण एशियन समूह की संपूर्ण शांति के लिए उस समय रूस के प्रेजीडेंट निविता रवस्चोव का भारत बुलाकर खूब आदर सम्मान किया। चीन के राष्ट्रपति चाऊ इन लाई से भी कई महत्त्वपूर्ण मुलाकातें हुईं। चीन ने सन् 1962 में भारत पर आक्रमण कर पंडित नेहरू को निराश कर दिया। सोवियत संघ रूस ने सदैव भारत को अपना मित्र माना है और रूस हमारा सबसे विश्वसनीय मित्र है। नरेंद्र मोदी अमरीकन डिप्लोमैसी को समझने में भूल कर बैठे। आज रूस से अच्छे रिश्ता चाहते हैं। सच ही कहा गया है कि आधी छोड़ पूरी को धावे, पूरी मिले न आधी पावे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App