विकास का नहीं, चिट्टे का शोर

By: Jun 3rd, 2017 12:05 am

ऊना — युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेलने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है। प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। यह बात प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने नगर परिषद ऊना के वार्ड नंबर दस में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही। सतपाल सत्ती ने कहा कि वोट की खातिर झूठे वादे करना और गाय माता तक को सरेआम बाजार  में काट कर खाना कांग्रेस जैसे स्वार्थी दल ही कर सकते हैं। आज विकास का ढिंढोरा नहीं पीटा जा रहा, बल्कि हर ओर चिट्टे का शोर है। भाजपा ने वोट की खातिर कभी भी झूठ नहीं बोला। न ही युवाओं को बरगलाने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने कभी युवाओं को रोजगार के नाम पर तो कभी गरीबी हटाओ के नाम पर या कभी हर घर में रोजगार देने के नाम पर ठगा है।  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के विरुद्ध चार्जशीट दी है, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।  सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें। विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य विकास होगा और विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इस अवसर पर शहरी भाजपा के अध्यक्ष सुरजीत सैणी, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्षा उर्मिला चौधरी, कुलदीप कौर, सुदेश कुमारी, वार्ड नंबर आठ की पार्षद पुष्पा देवी, जिला भाजपा आईटी सैल के अध्यक्ष बलविंद्र गोल्डी, मास्टर रमेश, चिरंजी लाल, युवा नेता सुमित शर्मा, ऊना जनहित मोर्चा के प्रवक्ता राजीव भनोट, पूर्व पार्षद शंकर, पूर्व पार्षद विनोद पुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष खामोश जैतक, महासचिव साहिल दत्ता, विनय शर्मा, हरविंदर लक्की, आकाश, अशोक कपिल, तिलक, किशोरी, काका, सोनू, सन्नी आदि मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App