विस चुनावों में सत्ता बदलाव तय

By: Jun 17th, 2017 12:05 am

चंबा —  भाजयुमो चंबा जिला इकाई की बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन परिसर में किया गया। बैठक में जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक का संचालन भाजयुमो के जिला प्रधान विनायक रैणा ने किया। बैठक में भाजपा के चंबा जिला में विस्तारक देवराज शर्मा, सदर विधायक बीके चौहान और भाजयुमो के जिला प्रभारी जय सिंह भी विशेष तौर से मौजूद रहे। जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने अपने संबोधन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए आगामी विस चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की जीत का मजबूत आधार तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी विस चुनावों के सत्ता बदलाव तय है। उन्होंने भाजयुमो को पार्टी की रीढ़ करार देते हुए बूथ स्तर तक अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने को कहा। भाजयुमो के जिला प्रधान विनायक रैणा ने संगठन द्वारा जिला के विभिन्न मंडलों में संचालित गतिविधियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने साथ ही कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन का कार्य बेहतर तरीके के साथ जल्द निपटाने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी के हरेक कार्यक्रम का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में भाजयुमो के पिछले दो माह के कामकाज की समीक्षा भी की गई। बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री रविंद्र कुमार व उटीप वार्ड के जिप सदस्य राकेश ठाकुर के अलावा जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App