शुक्रवार को 31सेटेलाइट लांच करेगा इसरो

By: Jun 21st, 2017 12:02 am

चेन्नई – जीएसएलवी एमके-3 के सफल लांच के बाद इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) एक और बड़े एक्शन की तरफ कदम बढ़ा रहा है। इसरो शुक्रवार को 31 सेटेलाइट लांच करेगा, जिनमें विदेशी नैनो सेटेलाइट भी शामिल हैं। यह पीएसएलवी इसरो के लांचिंग पैड श्रीहरिकोटा से उड़ान भरेगा। यह रॉकेट अपनी 40वीं उड़ान में एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 30 अन्य नैनो उपग्रहों को लेकर श्री हरिकोटा से शुक्रवार सुबह 9ः29 बजे उड़ान भरेगा। इसमें 14 देशों के 29 सेटेलाइट होंगे। इन देशों में आस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, लातविया, लिथुआनिआ, स्लोवाकिया, यूके और यूएस शामिल हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App