श्रीनयनादेवी के दर सानिया वर्मा

By: Jun 14th, 2017 12:06 am

बालीवुड अभिनेत्री ने माता के दर नवाया शीश, डालीं आहुतियां

श्रीनयनादेवी —  देवभूमि हिमाचल में आकर आत्म शांति और आत्मबल मिलता है। यह बात बालीवुड अभिनेत्री सानिया वर्मा ने माता श्रीनयनादेवी के दर्शन करने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कही। इससे पहले सानिया वर्मा ने माता श्रीनयनादेवी की पूजा अर्चना की और फिल्मी करियर के लिए सुख समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में आकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और यहां की शांत वातावरण उन्हें बहुत भाता है। उन्होंने बताया कि हालांकि वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। अब वह मुंबई में रहती हैं। सानिया वर्मा ने अपने फिल्मी करियर में और अधिक सफलता के लिए माता से दुआ मांगी। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल और पुजारी प्रदीप शर्मा ने उन्हें मंदिर न्यास की तरफ से मां की चुनरी और प्रसाद भेंट किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App