साहित्यकार अरुण भारती के निधन पर शोक

By: Jun 13th, 2017 12:01 am

शिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रख्यात लेखक अरुण भारती (हेमानंद शर्मा) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अरुण भारती का सोमवार को शिमला में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। वहीं साहित्यकार अरुण भारती की  मृत्यु पर जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी, बालकृष्ण शर्मा प्रबंधक गेयटी एवं उपनिदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग ने शोक प्रकट किया है। सूर्यवंशी ने बताया कि अरुण भारती न केवल साहित्यकार, बल्कि एक नेक इनसान भी थे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App