सिरमौर भाजयुमो ने रोपी हरियाली

By: Jun 7th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब —  भारतीय जनता युवा मोर्चा सिरमौर ने पांवटा सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार पर बनी क्यारियों को गोद लेने का निर्णय लिया है।  अब से इन क्यारियों के फूल पौधों की देखभाल युवा मोर्चा करेगा। अस्पताल के मुख्य गेट पर दोनों तरफ फूलों की क्यारियां बनी हुई हैं। देखरेख के अभाव में यहां पर फूल सूखने लगे थे। अब युवा मोर्चा सिरमौर ने इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक इस बार के विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा सिरमौर ने युवा मोर्चा सिरमौर अध्यक्ष कुलदीप राणा की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल के मुख्य द्वार के दोनों पार्क को गोद लिया, जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा रोपण भी किया गया। इस मौके पर सिरमौर युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप राणा, युवा मोर्चा प्रवक्ता सतीश कपूर, युवा मोर्चा प्रदेश आईटी सह-प्रभारी राजेश चौहान, शिलाई युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप, युवा मोर्चा पांवटा मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा मोर्चा आईटी जिला संयोजक रोहित चौधरी, कपिल वर्मा, जगदीप तोमर, राजीव शर्मा, प्रदीप राणा, धीरज तोमर, कृष्ण शर्मा और कई युवा मोर्चा सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री का सपना है कि देश स्वच्छ व प्रदूषण रहित हो। उनके लक्ष्य में सहयोग करने के लिए युवा मोर्चा सदैव तत्त्पर है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App