सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

By: Jun 14th, 2017 12:05 am

रोहड़ू— लोकजन शक्ति पार्टी राज्य उपाध्यक्ष गोवर्द्धन चौहान ने बताया कि, जिस प्रकार देश में किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए आवाज उठ रही है। उसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी सेब बाहुल क्षेत्र के बागबानों की मांग है कि सेब का समर्थन मुल्य  दस रुपए प्रति किलो तक बढ़ाया जाना चाहिए। इस बार ज्यादातर सेब बाहुल क्षेत्रों में  सेब की फसल ओलों की मार से प्रभावित  हो गई है और बहुत कम क्षेत्र ही ओलों की मार से बच पाए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार सेब की फसल का अनुमान भी दूसरे सालों की अपेक्षा कम होने का अनुमान है और कई गरीब बागबानों के सेब के पौधे काटे गए हैं। गोवर्द्धन चौहान ने बताया कि विधायक एवं मंत्री विधानसभा में अपने वेतन, भत्ते, टीए, डीए  मनमर्जी से बढ़ा रहे है और इस मसले पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टीयां चुप हैं। श्री चौहान ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह  से आग्रह किया है कि सेब के समर्थन मूल्य को दस रुपए प्रति किलो किया जाए, ताकि गरीब जनता अपना गुजर बसर आसानी से कर सके।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App