सैंज में भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

By: Jun 27th, 2017 12:05 am

NEWSकुल्लू — बंजार भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर लड़ाई हुई। पूर्व मंत्री पंडित खीमी राम शर्मा और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी के समर्थकों में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद शांता कुमार के सामने ही जमकर लड़ाई हुई। इससे सैंज में पूरी परिवर्तन रथ यात्रा ही गुड़गोबर हो गई। बंजार भाजपा की लड़ाई सैंज में ही नहीं थमी बल्कि बंजार के सिंधवा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खीमी राम मुर्दाबाद, खीमी राम व रोहणी चौधरी गो बैक के नारे भी जमकर लगाए। सोमवार को बंजार भाजपा की सैंज में परिवर्तन रथ यात्रा में भाजपा के दो गुटों के बीच हुई धक्का-मुक्की ने बंजार भाजपा की पोल को खोलकर रख दिया है। बंजार भाजपा की सैंज में रथ यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री पंडित खीमी राम के समर्थकों और जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी के बीच खूब धक्का मुक्की हुई। हुआ यूं कि रथ यात्रा के दौरान मंच पर सम्मान  समारोह चल रहा था। यहां पर जिला परिषद अध्यक्ष रोहणी चौधरी और स्थानीय जिला परिंषद सदस्य हितेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया, लेकिन यहां पर खड़ागाड़ जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे। उन्हें जब मंच पर सम्मानित नहीं किया तो परिवर्तन रथ यात्रा में उनके समर्थकों ने हेराफेरी नहीं चलेगी, नारों को लगाना शुरू कर दिया। वहीं, उसके बाद यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया  कि दोनों ही गुटों में मंच के सामने   सांसद शांता कुमार के सामने ही खूब धक्का-मुक्की हुई। हालांकि मंच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक महेश्वर सिंह और विधायक जयराम ठाकुर दोनों ही गुटों के लोगों को शांत करवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक सैंज की इस पूरी परिवर्तन रथ यात्रा का गुड़गोबर हो चुका था। परिवर्तन रथ यात्रा में हुई बंजार भाजपा की इस लड़ाई से भाजपा की अंतर्कलह भी जगजाहिर हो चुकी है। सैंज में कार्यक्रम के समाप्त होने से पहले सुरेंद्र शौरी भाजपा नेताओं का स्वागत करने के लिए बंजार के सिंधबा पहुंच गए। सिधंवा में उन्होंने सांसद राम स्वरूप शर्मा का स्वागत किया। यहां पर भाजपा के कुछ लोगों ने पूर्व मंत्री पंडित खीमी राम मुर्दाबाद और रोहणी चौधरी गो बैक के नारे भी लगाए।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App