सोलन भाजपा से तीन नेता आउट

By: Jun 1st, 2017 12:01 am

बीबीएन – सोलन भाजपा अध्यक्ष ने  नालागढ़ मंडल भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष सहित तीन भाजपा कार्यकर्ताओं  को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। चुनावी साल में नालागढ़ हलके के तीन नेताओं को पार्टी से बाहर करने के कदम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मचा दी है। नालागढ़ भाजपा मंडल के अनुमोदन पर जिला भाजपा अध्यक्ष द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज गौतम, हेमराज ठाकुर और स्वर्ण सिंह को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि इन तीनों लोगों की पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर निष्कासन का फैसला लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App