हाथ से फिसलकर वापस नदी में गई मछली

By: Jun 30th, 2017 12:02 am

बिना पानी मछली के जीने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हम अगर कभी किसी जगह पर फंस जाते हैं तो अपने को निकालने की पूरी कोशिश करते हैं। जब बात जान से हाथ धोने की हो तब तो हम जी जान लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक मछली ने किस तरह बड़ी चालाकी से खुद को मरने से बचा लिया। चेक गणराज्य के ब्रनो के इस वीडियो में दो मछुआरों को एक बड़ी मछली को अपने हाथों में पकड़े दिखाया गया है। मछुआरों ने कभी नहीं सोचा होगा कि हाथ में आई इतनी बड़ी मछली को उन्हें खोना भी पड़ सकता है। दरअसल मछली पकड़ने के बाद जब मछुआरे उसे जमीन पर रखे एक कपड़े में बांधने की कोशिश कर रहे होते हैं, ठीक उसी समय वह मछली उनके हाथों से फिसलती हुई नदी में समा जाती है। मछुआरे दोबारा उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह मछली उनके हाथ नहीं आती। किसी ने सच ही कहा है, जाको रखे साइयां, मार सके न कोई। सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद से इस वीडियो को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App