आधुनिक स्लॉटर हाउस जनता को समर्पित

By: Jul 1st, 2017 12:05 am

भावानगर —  किन्नौर जिला के वांगतू में माइक्रो ट्रांसमिशन सिस्टम कंपनी द्वारा सात करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक स्लॉटर हाउस जनता को समर्पित किया गया है। शुक्रवार को विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस स्लॉटर हाउस से मांस और चिकन को मार्किट में भेजने से पहले डाक्टर द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। इसके अलावा यहां के लोगों को स्लॉटर हाऊस में रोजगार के भी मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने ने विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने विभिन्न विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की जन समस्या का समाधान तुरंत करें। साथ ही कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों को विभाग अतिशीघ्र पूरा करें। प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर जिले के जिन गांवों को सड़क से जोडने के लिए सड़क निर्माण शुरू किया गया है उन गांव को इसी वर्ष सड़क सुविधा से जोडा जाएगा। स्लॉटर हाउस के निदेशक नवीन गोयल ने विस उपाध्यक्ष को प्लांट की भरपूर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट में सभी आधुनिक मशीने लगाई गई है। यहां पंहुचने पर विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी का पानवी पंचायत के लोगों ने पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत भी किया। प्लांट के निदेशक नवीन गोयल व सुदेश झा ने बताया कि  आधुनिक प्लांट में कचरा प्रबंधन से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक से ट्रीटमेंट प्लांट भी स्थापित किए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App