एक नजर

By: Jul 6th, 2017 12:01 am

चीन में विस्फोट पांच की मौत

शंघाई — चीन के उत्तरपूर्व क्षेत्र में एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 89 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस सप्ताह इस तरह की यह दूसरी घटना हुई है। यह विस्फोट  जिलिन प्रांत के शोंगयुआन शहर में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। विस्फोट के कारण निकटवर्ती अस्पताल के मरीज और कर्मचारी प्रभावित हुए है। पाइपलाइन के मालिक का नाम नहीं दिया गया हैं। इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है और इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

गोला गिरने से चार की जान गई

त्रिपोली — लीबिया की राजधानी त्रिपोली में मिटीगा हवाई अड्डे के निकट मंगलवार रात एक समुद्री तट पर एक गोला गिरने से दो महिलाओं और दो लड़कियों की मौत हो गई। अस्पताल के अधिकारी मोहम्मद बेन खलील ने लीबिया अल अहरार चैनल को बताया कि इस घटना में 15 लोग घायल भी हुए है। लीबिया सरकार में उप आंतरिक मंत्री अब्दुल सलम अशौर ने कहा कि मिटीगा हवाई अड्डे के सामने समुद्र तट पर सुरक्षाकर्मियों तथा डाकुओं के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसके कारण यह घटना हुई।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App