एक साथ गटक जाता है 50 जलती सिगरेट

By: Jul 2nd, 2017 12:05 am

newsसिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कैंसर होने की आशंका रहती है, लेकिन जो लोग इसके आदी हो जाते हैं, वह इसे आसानी से छोड़ नहीं पाते हैं। कई लोग तो चेन स्मोकर होते हैं, जो हर पांच मिनट में सिगरेट पीते हैं। मगर इस दुनिया में एक ऐसा शख्स है जो एक साथ 50 सिगरेट खा जाता है। जी हां चीन में ऐसा एक शख्स एक साथ चार पैकेट सिगरेट सुलगाता है, फिर नाक से उसका धुआं खींचने लगता है। इसके बाद वह इन सिगरेट को खाने लगता है। उसको देखकर ऐसा लगता है कि मानो वह गाजर-मूली खा रहा है। बता दें कि चीन में सिगरेट पर टैक्स पांच फीसदी से 11 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है। चीन में 20 साल से भी कम उम्र के युवा सिगरेट के लती हो जाते हैं। इनमें से आधे लोगों की मौत हो जाती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App