एससी वर्ग का कांग्रेस ने वोट बैंक बढ़ाने के लिए किया इस्तेमाल

By: Jul 26th, 2017 12:04 am

करसोग— भारतीय जनता पार्टी करसोग मंडल का दलित स्वाभिमान सम्मेलन रामलीला मैदान पुराना बाजार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में अनुसूचित जाति वर्ग के लगभग हजार लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री धर्मपुर से महेंद्र सिंह ठाकुर, नाचन से विधायक विनोद कुमार, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री लाल सिंह देशबंधु, जिलाध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज व करसोग भाजपा मंडल के अध्यक्ष हीरा लाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 अनुसूचित वर्ग के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा की नीतियों का सर्मथन जताया। इस मौके पर ठाकुर महेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसा और आरोप लगाया कि 55 वर्षो में कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को सिर्फ अपना वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, इस वर्ग के विकास को कोई प्रयास नहीं किए, जिस कारण आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित वर्ग के लोगों के स्वाभिमान को जगाने के लिए पूरे देश भर में दलित स्वाभिमान सम्मेलन करके दलितों के स्वाभिमान को जगाने का प्रयास कर रही है। वहीं नाचन से विधायक विनोद चौहान ने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र का ज्यादा समय कोर्ट में बीत रहा है । कोटखाई में बिटिया के साथ गैंगरेप व निर्मम हत्या और वन रक्षक होशियार सिंह की हत्या के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में जंगल राज व माफिया राज चल रहा है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App