कांगड़ा में सबसे ज्यादा बारिश

By: Jul 31st, 2017 12:15 am

पहली जून से 30 जुलाई तक सामान्य से ज्यादा भीगा जिला

newsशिमला  —  प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू व मंडी को छोड़कर राज्य के शेष क्षेत्रों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है। प्रदेश में पहली जून से 30 जुलाई तक कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में ही सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि शेष हिमाचल में अभी तक सामान्य बारिश भी नहीं हुई है। इसके पीछे मानसून की धीमी रफ्तार कारण बताया जा रहा है। पहली जून से 30 जुलाई तक कांगड़ा में सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की गई है। कांगड़ा में अभी तक 801.6 मिलीमीटर आंकी गई है, जो सामान्य से 94.1 मिलीमीटर ज्यादा है। कुल्लू में 366.2 और मंडी में 317.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से क्रमशः 90 से 95 मिलीमीटर अधिक है। प्रदेश के किन्नौर में अभी तक सबसे कम बारिश हुई है। किन्नौर में मानसून में अब तक 72.9 मिलीमीटर बारिश ही हुई है, जो सामान्य से 37 मिलीमीटर कम है। वहीं लाहुल-स्पीति में भी मात्र 81.2 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।

1 जून से 30 जुलाई तक आंकड़े

जिला     दर्ज बारिश           औसतन

बिलासपुर 265       406.6

चंबा       413.7     680.7

हमीरपुर   428        516.9

कांगड़ा    801.6     707.5

किन्नौर    72.9      109.9

कुल्लू      366.2     259.5

लाहुल-स्पीति         81.2       212.9

मंडी       609.4    553.9

शिमला    317.3     324.5

सिरमौर    511.5     633.1

सोलन     387.4     487.9

ऊना       328.5     394.4

पांच अगस्त तक मौसम खराब

मौसम विभाग ने राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को मौसम के कड़े तेवर दिखाने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने दो दिन उक्त क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि राज्य में पांच अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा।

संडे को जमकर भीगा धर्मपुर

रविवार को धर्मपुर में सबसे अधिक 54 मिलीमीटर बारिश आंकी गई। इसके अलावा धर्मशाला में 31, कंडाघाट में 26, हमीरपुर व सराहन में 21, तीसा में 19, मनाली में 13, जोगिंद्रनगर में 11, कोटखाई, बैजनाथ व सरकाघाट में दस मिलीमीटर बारिश हुई।

पारा लुढ़का

लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। राज्य के कई क्षेत्रों के अधिकतम पारे में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आंकी गई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App