कांग्रेस को सता रहा अपने कारनामों का डर

By: Jul 13th, 2017 12:01 am

शिमला —  भाजपा युवा मोर्चा ने युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि आजकल वह बड़ी-बड़ी बातें करने लगे हैं। विक्रमादित्य सिंह अपने पद व राजनीतिक ज्ञान से ऊपर की बातें करने लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई बचकानी टिप्पणी, जिसमें कहते हैं कि नरेंद्र मोदी बदले की भावना रखते हैं तथा पूरे देश में भ्रष्टाचारियों व गरीबों की लूट को कम करने में नरेंद्र मोदी का अहम योगदान है और हिमाचल में भी धीरे-धीरे इसकी नकेल कसी जा रही है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, अरुण फाल्टा, विषय ठाकुर, अचल पठानिया, शीतल व्यास, महेश सिपहिया, कमल कान्त, विशाल नेहरिया, पंकज हैप्पी, पवन कपूर, राजीव कालिया, रमणीक सिंह, दिनेश ठाकुर, कर्म चंद, प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, संदीप पनियाल, सीमा ठाकुर, सौरव धीमान, राजन सहोड़, राज कुमार, पाल वर्मा, जगजीत राजा, अभिषेक चौधरी, रामकृष्ण मदराड़ी, पंकज शर्मा, विकास शर्मा व शिमला जिला के अध्यक्ष पारुल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके पुत्र को अपने कारनामों का डर सता रहा है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App