कुलदीप सिंह पठानिया ने सुनी दिक्कतें

By: Jul 14th, 2017 12:05 am

चुवाड़ी —  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुवार को जनसंपर्क अभियान के तहत कलहेतर, गाहर व लनोह मतदान केंद्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के अलावा आगामी दिशा- निर्देश भी जारी किए। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मांगों व समस्याओं के हल के निर्देश जारी कर दिए। कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि झूठे लोक लुभावने वायदे कर लोगों को गुमराह करना उसकी फितरत है। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हलके में अभूतपूर्व विकास हुआ है। भटियात एजुकेशन हब के तौर पर उभरा है। युवा कांग्रेस महासचिव सुनाभ सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सांप्रदायिक झडपों का ग्राफ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के आगामी विस चुनावों में जीत हासिल करेगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान होंगे। इस मौके पर कृष्ण चंद चेला, धर्मचंद, दयाशील, कमल किशोर, ओंकार चंबियाल, ओंकार ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, बबलू, संजू व हंसराज के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App