केंद्र का धन खर्चने में कांग्रेस नाकाम

By: Jul 1st, 2017 12:07 am

newsनूरपुर  – भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रैहन में एक जनसभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने की। इस मौके प्रदेश भजपा के महामंत्री कृपाल परमार, उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, फतेहपुर हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे बलदेव ठाकुर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान, सचिव  पंकज हैप्पी, भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. सतीश शर्मा व उपाध्यक्ष अतुल सूदन सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बैड बाजों, फूल मालाओं व पटाखे चलाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के आला नेता जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश के विकास के लिए पर्याप्त पैसा दे रही है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार उस पैसे को विकास कार्यों पर खर्च करने में नाकाम रही है। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री कृपाल परमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता कांग्रेस सरकार से तंग है।  इससे पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं फतेहपुर हलके से भाजपा के पूर्व प्रत्यशी रहे बलदेव ठाकुर ने भी लोगों संबोधित किया व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।  इस मौके पर भाजपा मंडल फतेहपुर की महिला मोर्चा ने जेपी नड्डा का हार पहनाकर स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App