कौल ने जो मांगा…सीएम ने सब दिया

By: Jul 20th, 2017 12:05 am

पद्धर —  पद्धर में द्रंग कांग्रेस द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा में खूब भीड़ उमड़ी और लोगों में जोश भी खूब देखने को मिला। हालांकि बरोट सड़क बंद होने के बाद भी जनसभा में द्रंग विस के कई क्षेत्रों से लोग पहुंचे। वहीं पद्धर पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। पद्धर बाजार से स्कूल मैदान तक लोग हाथों में हार लेकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खडे़। सबसे पहले दं्रग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बाजार में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला ढोल नगाड़ों की थाप पर स्कूल मैदान में पहुंचा। गर्मी के बावजूद उमड़ी भीड़ को देखकर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर गदगद दिखे। वहीं इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं और उन्होंने सब मांगों को मुख्यमंत्री से पूरा भी करवा लिया। एक ही जनसभा में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के कहने पर मुख्यमंत्री ने एक साथ कई घोषणाएं कर दीं, जिनमें सबसे बड़ी घोषणा सब-जज कोर्ट व बदार क्षेत्र के लिए आईटीआई को लेकर मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री जब कौल सिंह ठाकुर की मांगों पर घोषणा करने लगे तो स्वास्थ्य मंत्री उनके पास खडे़ हो गए और मुख्यमंत्री द्वारा कुछ मांगों पर मना करने पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने आग्रह कर मुख्यमंत्री से मांगों को मनवा लिया। जनसभा कार्यकर्ताआें ने कौल सिंह ठाकुर के समर्थन में खूब नारे भी लगाए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App