कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग में शुरू की पथ यात्रा

By: Jul 19th, 2017 12:05 am

पद्धर —  स्वास्थ्य, राजस्व एवं कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की पथ यात्रा विकास का हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी ने करवाया है। मंगलवार को द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत कतींडी के रुंझ गांव में आराध्य देव बूढ़ा पिंगल ऋषि के भंडार में विधिवत पूजा-अर्चना करने उपरांत विकास पथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास पर विश्वास रखती है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं द्रंग कांग्रेस प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, महासचिव रेशमा ठाकुर, संजय शर्मा, विकलांग बोर्ड सदस्य लते राम, अनुसूचित जनजाति विभाग जिला अध्यक्ष बीर सिंह, अनुसूचित जाति अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, प्रेम सिंह प्रीतू, जय सिंह यादव, टेक सिंह, मेघ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App