जबरन शादी, यौन शोषण पर दो गिरफ्तार

By: Jul 13th, 2017 12:01 am

नाहन— हरियाणा में जिला की एक महिला की जबरन शादी करवाने व यौन शोषण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कालाअंब क्षेत्र से हिरासत में लिया है। गौर हो कि गत 14 जून को नाहन बस स्टैंड से एक शादीशुदा महिला को अगवा किया गया था, जिसकी न केवल हरियाणा में अगवा करने वाली महिलाओं द्वारा जबरदस्ती शादी करवाई गई, बल्कि उसके साथ अनैतिक यौन शोषण भी किया गया। यही नहीं महिला ने हरियाणा पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने भी इस प्रकरण में अगवा करने वालों का साथ दिया। महिला ने बताया कि रात करीब एक बजे सोनू व उसके दोस्त कमरे में आए, जहां दोनों ने न केवल यौन शोषण किया, बल्कि उसका अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक शोषण भी किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सरोज पत्नी संजय सिंह निवासी सैनवाला तहसील नाहन व अशोक कुमार पुत्र स्व. प्रेम चंद निवासी झंसा शाहबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया है।  मामले की पुष्टि  पुलिस अधीक्षक सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने की है।

 

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App