जिला किन्नौर के गांवों में जल संरक्षण पर जगाया अलख

By: Jul 5th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ— राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के तत्त्वावधान में महिला कल्याण परिषद जिला किन्नौर की ओर से जिला किन्नौर के सौ गांवों में चलाया गया जल ही जीवन है अभियान के  तहत जल जागरूकता कार्यक्रम संपन्न होने के साथ समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक जलदूतों, विभागीय अधिकारियों व बैंक अधिकारियों के साथ हुई। इस अवसर पर नावार्ड़ बैंक के सहायक महाप्रबंधक पारस राम, महिला कल्याण परिषद अध्यक्ष कुमारी रजन मंजरी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, उपनिदेशक उद्यान विभाग, उपनिदेशक कृषि विभाग, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय पर्यावरण शिक्षा केंद्र चंडीगढ़ के सुमित वर्मा भी उपस्थित थे। जल संरक्षण अभियान के बारे में अध्यक्ष महिला कल्याण  परिषद कुमारी रजन मंजरी नेगी ने कहा कि अभियान के तहत महिला कल्याण परिषद के दल ने जिला के सौ गांवों में जाकर लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण, इसे लुप्त होने से कैसे रोका जाए,गांव में पेयजल की समस्याआें के समाधान किया जाए विषय पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सहायक महाप्रबंधक नावार्ड परस राम ने कहा कि नावार्ड द्वारा पूरे प्रदेश में 32 सौ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत जिला किन्नौर में सौ गांवों में कार्यक्रम के तहत जलदूत विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की वर्षा जल संरक्षित करने एवं पानी की बर्बादी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। यह जलदूत लोगों को पानी को संरक्षित करने एवं पानी को रोकने के लिए जागरूक किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App