जुगल किशोर की रथ पर चढ़ने की जिद्द

By: Jul 2nd, 2017 12:07 am

newsबिझड़ी – प्रदेश भाजपा की सत्ता परिवर्तन रथ यात्रा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए शनिवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भोटा बाजार से शुरू हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस रथ यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जैसे ही यह रथ यात्रा साढ़े ग्यारह बजे के करीब सुपर हाई-वे सलौणी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तो वहां पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठाकुर जुगल किशोर के नेतृत्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जबदरस्त नारेबाजी के बीच रथ यात्रा कुछ देर के लिए ठहर सी गई। भाजपा कार्यकर्ता जुगल किशोर को रथ के ऊपर चढ़ाने के लिए अड़ गए। रथ पर बैठे सांसद अनुराग ठाकुर ने रथ को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान ठाकुर जुगल किशोर के समर्थकों ने अपने नेता को कंधों पर उठा लिया और फूलमालाएं पहना दीं। इसके बाद और भी जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। यही नहीं जब तक ठाकुर जुगल किशोर रथ पर सवार नहीं हुए तब तक कार्यकर्ताओं ने रथ को आगे बढ़ने नहीं दिया। इसी बीच फिर से दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। अनुराग ठाकुर जुगल किशोर को लगभग 400 मीटर तक रथ में आगे तक ले गए। मंच पर भी पूर्व विधायक बलदेव शर्मा समर्थकों व किसान मोर्चा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जुगल किशोर के समर्थकों के बीच नारेबाजी व बहसबाजी शुरू हो गई। इस प्रकरण से जाहिर होता है की सत्ता परिवर्तन के सपने देख रही भाजपा के लिए बड़सर विधानसभा क्षेत्र चुनौतियों भरा साबित हो सकता है। भाजपा की आपसी फूट अब आम आदमी की जुबान पर चर्चा का विषय बन चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App