डा. विक्रम लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष

By: Jul 24th, 2017 12:15 am

newsबद्दी – लघु उद्योगों के एकमात्र अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई के चुनाव रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी मित्तल की अध्यक्षता में हुए। इसमें उद्यमी डा. विक्रम बिंदल को प्रदेशाध्यक्ष, राजीव कंसल को महासचिव व विकास सेठ को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री राजीव कंसल ने बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य नेत्र प्रकाश कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र जैन, सतीश सिंगला, कविंद्र सिंगला, धर्मपाल गोयल व राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, सतीश सिंगला को फार्मा विंग की कमान के अलावा डा. राजेश गुप्ता को फार्मा का संयोजक, विजय बंसल व एएम अग्रवाल को संयुक्त सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में  प्रकाश चंद वर्मा, डा राजेश गुप्ता, विनोद खन्ना को लिया गया। सिरमौर के उद्यमी तेजेंद्र गोयल व एमपी शर्मा को प्रदेश इकाई संरक्षक नियुक्त किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने लघु उद्योग भारती के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग आजादी के पहले से ही भारत की रीढ़ रहे हैं और इनका भरण पोषण व संचालन जरूरी है। इस कारण इनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए 25 अप्रैल, 1994 को लघु उद्योग भारती की स्थापना की गई थी। उत्तर भारत के अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि हिमाचल में एक सदस्य से शुरू  हुआ सिलसिला अब 600 से ज्यादा के आंकडे़ को छू चुका है और चार जिलों में संगठन के काम का विस्तार हो चुका है। उधर, दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभालने वाले डा. विक्रम बिंदल ने हाइकमान द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनका पूरा पालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रधान ओपी मित्तल, संगठन मंत्री प्रकाश  चंद, प्रभारी उत्तर भारत विनोद जैन , पंजाब के अध्यक्ष अरविंद धूमल, प्रदेशाध्यक्ष डा विक्रम बिंदल, महामंत्री राजीव कंसल, कोषाध्यक्ष विकास सेठ, डा राजेश गुप्ता, सतीश सिंगला, बीआर वर्मा, परवाणु के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, ओंकार जसवाल, सिरमौर के अध्यक्ष अश्विनी गर्ग, विजय बंसल, एमपी शर्मा,   संजय बतरा, एनपी कौशिक, बरोटीवाला के अध्यक्ष संजीव शर्मा, अजय चौहान, विभोर कुमार,  हरबंस पटियाल, अनिल शर्मा, कमल सैणी, राजीव मनोचा, किशोर ठाकुर, चेतन नागर  भी उपस्थित थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App