नारायणगढ़ के जंजघर को 31 लाख

By: Jul 5th, 2017 12:02 am

मंत्री सैणी-सांसद कटारिया ने सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगाने का किया श्रीगणेश

नारायणगढ़ —  जंज घर नारायणगढ़ में नए बनने वाले भव्य भवन के लिए 31 लाख रुपए की राशि जंजघर सोसायटी को मिलेगी। इस राशि में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैणी द्वारा 21 लाख रुपए की राशि तथा सांसद रतन लाल कटारिया द्वारा 10 लाख रुपए की राशि दी जाएगी। राज्य मंत्री तथा सांसद ने यह घोषणा जंजघर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की। इससे पूर्व उन्होंने लघु सचिवालय के पास सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ तथा जंजघर के पास बनी गली का उद्घाटन किया। राज्य मंत्री नायब सैणी ने कहा कि ऐसे भवनों का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को मिलता है। उन्होंने कहा कि धर्मशालाएं व ऐसे भवन लोगों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं। श्री सैणी ने कहा कि प्रत्येक साधन संपंन्न व्यक्ति को इनकेनिर्माण में सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सांसद रतन लाल कटारिया ने भी अंबाला लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास के कार्यों का विस्तार से ब्यौरा रखा और कहा कि यमुनानगर से चंडीगढ़ वाया नारायणगढ़ रेलवे लाइन जरूर बनेगी, जिसके लिए वे प्रयासरत हैं। इस अवसर पर जसबीर सिंह भाटिया एवं समस्त कमेटी सदस्य, प्रीतपाल कौर, राजू मक्कड़, मंजीत सिंह, दौलत राम, धर्मवीर, सतनाम सिंह, बलजीत, जसबीर सिंह, सुरेंद्र दास, देवेंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, दया राम, रमन, अशोक, भीष्म बुद्धिराजा, तेग सिंह, परसराम, तीर्थ शाह, विजेंद्र, शक्ति शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, विनय कंवर, सुरजीत सिंह कपूर, बलविंद्र, शरणजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, फरिंद्र गुलियानी, कमलकांत, कस्तूरी, टोनी, अजय, विनोद,  जोनी, देवेंद्र, अमन, दलीप, विजय, अमन चंडोक, गगन, उमेश, राम नारायण,जोगिंद्र,केशव,अनिल शर्मा, अतुल, लोकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App