नौ महिला मंडलों को दस-दस हजार का शगुन

By: Jul 8th, 2017 12:05 am

नूरपुर —  नूरपुर के विधायक अजय महाजन द्वारा शुरू किए गए महिला सम्मान कार्यक्रम के तहत  विधायक अजय महाजन ने  पंचायत ठेहड़ की नौ महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की राशि भेंट की। इस अवसर पर उनके साथ उनकी  पत्नी बेनी महाजन विशेष रूप से मौजूद थी। इस मौके पर विधायक अजय महाजन ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का योगदान महत्त्वपूर्ण है और महिला मंडल समाज के कल्याण व उत्थान में बेहतर भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही दो सड़कों का निरीक्षण किया और कहा कि कुखेड़ से गुरचाल सड़क का निर्माण जल्द करवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पंचायतों का निर्माण  कार्य भी तेज गति से करने के निर्देश दिए। इस दौरान  हटली महिला मंडल की  प्रधान प्रोमिला देवी, वंड हटली महिला मंडल कमला देवी, सिंबली महिला मंडल की प्रधान नीलम कुमारी, ठेहड़ महिला मंडल की प्रधान सुषमा देवी, शो महिला मंडल प्रधान पुष्पा देवी, डंना महिला मंडल प्रधान विद्या देवी, पंचायत समिति के अध्यक्ष संदेश डढवाल, पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा मौजूद थे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App