पथ यात्रा… कार्यकर्ताओं में जोश

By: Jul 20th, 2017 12:05 am

कौल सिंह ने गिनाया विकास

पद्धर — स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी। प्रेदश की जनता विकास का साथ देगी और कांग्रेस के साथ चलेगी। उन्होंने कहा कि लोग फिर से मोदी के झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। दं्रग विस के पद्धर में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग चुनाव क्षेत्र आज पूरे प्रदेश में पूरी शक्ति के साथ उभर चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गांव गांव स्कूल, पटवार सर्किल और कालेज भी खोले हैं। उन्होंने मोदी से पूछा कि प्रदेश मे पर्यटनकी दृष्टि से क्या किया है। चीन का सेब भारत आ रहा है, जबकि मोदी सरकर ने चीन का सेब रोकने की बात कही थी, ताकि हिमाचली सेब ज्यादा बिक सके।

शिमला रैली को तैयार कर्मी

मंडी — एनपीएस एवं सीपीएस कर्मचारी एसोसिएशन सरकाघाट कार्यकारिणी की बैठक सरकाघाट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की। इस दौरान सर्वप्रथम गुडि़या की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।  वही, बिटिया के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बैठक में मुख्य रूप से 25 जुलाई को होने वाली शिमला रैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य सलाहाकार नरेंद्र राणा के प्रस्ताव के अनुसार रैली के लिए गाडि़या संधोल, धर्मपुर, अवाहदेवी, सरकाघाट, चंदेश, भांबला, बलद्वाड़ा और समैला से चलनी चाहिएं।  इस अवसर पर रितेश कुमार, संजय शर्मा, अरुण धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सीएम ने भीमाकाली मंदिर में नवाया शीश

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी से पद्धर जनसभा के लिए रवाना होने से पहले मंडी के प्रसिद्ध शक्तिपीठ भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री सुबह मंदिर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के आसपास एडीबी बैंक के माध्यम से चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

सोहन लाल ठाकुर ने की पथ यात्रा की शुरूआत

सुंदरनगर — प्रदेश कांग्रेस के विशेष अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस ने बुधवार को अपनी पथ यात्रा शुरू की। पथ यात्रा का शुभारंभ सीपीएस एवं स्थानीय विधायक सोहन लाल ठाकुर ने स्थानीय बस स्टैंड से किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने की, जबकि विशेष रूप से सुंदरनगर जिला कांग्रेस प्रवक्ता ब्रह्म दास चौहान उपस्थित रहे। इसके बाद पथ यात्रा चौगान, पुराना बाजार, कालोनी, इंदिरा मार्केट और जीरो चौक पर लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की नाकामियों के बारे में अवगत करवाया और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की पुस्तिका भी वितरित की गई। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी से आ रही दिक्कतों के बारे में प्रदेश सरकार को अवगत करवाया। इस मौके पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेता जनता को विकास के नाम पर गुमराह करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 4.60 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सुंदरनगर स्थित मॉडल पुलिस स्टेशन का उद्घाटन करके क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया है। इस अवसर पर संत राम, राज कुमार, रणजीत सिंह, यादवेंद्र शर्मा, देविंद्र, दीपक, बनारसी दास, अजय कुमार, तुलेंद्र कुमार, हेम चंद, हेमराज, मधुमति, पूनम शर्मा, मीरा देवी, अरुणा देवी, सुनीता शर्मा, दिनेश शर्मा, मोहित ठाकुर, अमित सैणि, तुला राम, ओंकार चंदेल, महेंद्र गौड़ सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस पथ यात्रा में भाग लिया।

आनी में आगाज

आनी —  प्रदेश सरकार के अब तक साढ़े चार साल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों और उपलब्धियों को आम  जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पथ यात्रा शुरू कर दी है। ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू हुई पथ यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पैदल पहुंचकर लोगों के बीच प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। बीसीसी महासचिव परसराम ने बताया कि पथ यात्रा का शुभारंभ रघुपुर क्षेत्र के करशाला से किया गया, उसके बाद फनौटी, डूहाड, बाडू, लगौटी, कदैरना तथा रोडीधार आदि बूथों में जाकर प्रदेश  सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और केंद्र सरकार की नाकामियां भी उजागर कीं। इस रथ यात्रा में बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर के साथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा वर्मा, उपाध्यक्ष हंसराज, महासचिव परस राम, प्रदेश युकां महासचिव गोविंद शर्मा, युकां ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र कायथ, समिति सदस्य संजय कुमार जोनल अध्यक्ष प्रकाश, सुरेंद्र ठाकुर, भुपेंद्र ठाकुर, सेवादासी तथा सीमा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App