पार्षद बनी युकां की प्रदेश प्रवक्ता

By: Jul 14th, 2017 12:05 am

चंबा —  शहर के चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा के बेहतरीन कामकाज को देखते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अंजलि मल्होत्रा को चंबा- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।  युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी देविंद्र सिंह संधू और प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने अंजलि मल्होत्रा को प्रदेश प्रवक्ता पद पर तैनाती की अधिसूचना भी जारी कर दी है। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता अंजलि मल्होत्रा ने कहा कि वे संगठन को संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर आगामी विस चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने कहा कि हाइकमान द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वाहन कर संगठन को ओर मजबूत करने का प्रयास करेंगी। अंजलि मल्होत्रा ने कहा कि वे जल्द ही संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में फीडबैक हासिल करने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक बुलाने जा रही हैं। अंजलि मल्होत्रा ने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह बराड़, सचिव देविंद्र सिंह संधू और प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह का विशेष तौर से आभार प्रकट किया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App