पालमपुर में त्रिलोक कपूर का स्वागत

By: Jul 24th, 2017 12:01 am

पालमपुर — भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर के सम्मान में पालमपुर में रविवार को समारोह का आयोजन  किया गया। श्री कपूर का स्वागत आतशिबाजी से किया गया। इस अवसर पर पालमपुर के भाजपाइयों ने एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। अपनी नियुक्ति के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष अमित शाह, सांसद शांता कुमार, विपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित अन्य नेताओं का आभार जताते हुए त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App