पुलिस हिरासत में हत्या से हंगामा

By: Jul 20th, 2017 12:10 am

news newsसरकाघाट —  विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर की अगवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं व हटली के लोगों ने कोटखाई में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप व हत्या केस में प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा बरती जा रही ढील को लेकर बलद्वाड़ा में विरोध प्रदर्शन किया। कर्नल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। और तो और पुलिस थाने में ही सबूतों को मिटाने के लिए हत्या व गैंगरेप के आरोपी का कत्ल पुलिस की मौजूदगी में कर दिया जाता है। इस दौरान मंडलाध्यक्ष रूप लाल रत्न, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक केके ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ख्याली राम शास्त्री, किसान मोर्चा अध्यक्ष रंजीत मस्ताना, जोनी नारयाल व रिशू पटियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

कल सड़कों पर उतरेगी मंडी भाजपा

मंडी- भारतीय जनता पार्टी 21 जुलाई को रोष रैली निकालेगी। यह जानकारी जिला भाजपा प्रेस सचिव अजीत कपूर ने दी। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा की बैठक में फैसला लिया गया कि  भाजपा रोष रैली निकालेगी तथा डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग करेगी। यह रैली 21 जुलाई को निकाली जाएगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App