पौड़ी-पिथौरागढ़ का करें सर्वे

By: Jul 8th, 2017 12:02 am

देहरादून मे सीएम रावत बोले, अल्ट्रासाउंड मशीनों को नष्ट करें

देहरादून  —  लिंगानुपात से प्रभावित दो जिलों पौड़ी एवं पिथौरागढ़ में तुरंत सर्वे कराया जाए। पुरानी अल्ट्रासाउंड मशीनों को नष्ट करने हेतु एक ही कंपनी को पंजीकृत किया जाए। नष्ट करते समय उसके वीडियोग्राफी करवाई जाए। इसके लिए बाय बैक पॉलिसी में संशोधन किया जाए। क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट एवं पीसीपीएनडीटी एक्ट के नियमों में संशोधन किया जाए। गर्भवती महिलाओं के प्रथम पंजीकरण में ही एमसीटीएस यूनीक आईडी को आधार से जोड़ा जाए। भ्रूण की मृत्यु की समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में गर्भावस्था पूर्व प्रसव पूर्व निदान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पिछले दो दशकों में महिला लिंगानुपात में लगातार आ रही गिरावट पर भारी चिंता व्यक्त करते हुए उक्त निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद पौड़ी एवं पिथौरागढ़ में दोनों विकासखंड चयनित कर तुरंत सर्वे कराया जाए। यह स्थिति बहुत ही खतरनाक है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए टास्क फ ोर्स तैयार की जाए।

सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जताया शोक

देहरादून — मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अगस्तमुनी से रुद्रप्रयाग जाते समय जवाड़ी बाइपास के समीप हुई सड़क दुर्घटना में मृतक के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App