प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

By: Jul 28th, 2017 12:07 am

हमीरपुर में कोटखाई प्रकरण में इनसाफ के लिए जमकर नारेबाजी, भाजपा ने जगह-जगह जलाए पुतले

newsहमीरपुर – प्रदेश भाजपा के आह्वान पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भर के बूथों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाकर इस्तीफे की मांग की। इसी कड़ी में भाजपा ने शहर के गांधी चौक पर भी सीएम का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रमुख नरेंद्र अत्री ने कहा कि कोटखाई प्रकरण में जिस तरह कांग्रेस ने मामले को दबाने और दोषियों को बचाने की कोशिश की उससे प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस सरकार माफिया सरकार बन कर रह गई है।

यहां भी सरकार के खिलाफ गुस्सा

* भाजपा जिलाअध्यक्ष अनिल ठाकुर ने हमीरपुर के कृष्णा नगर में महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जलाया

* वार्ड नंबर दस में नगर परिषद की अध्यक्ष सुलोचना देवी की अगवाई में सीएम का पुतला जलाया गया

* बरोहा में प्यारे लाल शर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा और अन्य कार्यकर्ताओं सहित पुतला जलाया

* समीरपुर में जिला महामंत्री राकेश ठाकुर ने महिला मोर्चा की पादाधिकारियों के साथ सीएम का पुतला जलाया

* टिक्कर में मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का पुतला जलाया

मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा

नादौन में भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नादौन – भाजपा ने जगह-जगह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुतले जलाए तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने पनसाई बूथ पर विधायक विजय अग्निहोत्री के नेतृत्व में वीरभद्र सिंह की शव यात्रा निकालने के उपरांत पुतला दहन किया। नादौन में भाजयुमो शहरी इकाई के अध्यक्ष संदीप भाटिया व नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण कपिल के नेतृत्व में वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया तथा जमकर नारेबाजी की। स्थानीय विधायक ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को अंधेरे में धकेलने का कार्य किया है। आज हर तरफ  अराजकता फैली है, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। भय तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वीरभद्र सिंह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इस अवसर पर नीरज जैन के अलावा पंसाई बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, बीएलए प्रताप चंद, उपप्रधान दिनेश शर्मा, बूथ पालक रफीक पोसवाल, अनंत राम शर्मा, रणजीत सिंह, अमर चंद, देश राज, रिंपल शर्मा, विक्की, विनोद कुमार, अमित, सुशील, हरीश डोगरा, दुनी चंद, शिंपू सहित कई युवा उपस्थित रहे।

बेला पंचायत में इनसाफ की मांग

नादौन— नादौन के साथ लगती बेला पंचायत में भाजपा महामंत्री पवन शर्मा की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया और जमकर नारेबजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कोटखाई में प्रकरण में इनसाफ की मांग की। पुतला दहन करने के बाद पवन शर्मा ने कहा कि इस सरकार के समय आज हर तरफ अराजकता फैली है व कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। देवभूमि कलंकित हुई है, ऐसे में इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं। इस अवसर पर किसान मोर्चा के हुकम सिंह बैंस, विपिन मेहरा, अनिल कौंडल, योगराज, अनिल कुमार, रमेश चंद, गगन, राजेश, विजय, श्रेष्ठा, विजय, दिनेश, परमिंदर कटोच सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

न्याय दिलाने को प्रदर्शन

टौणीदेवी— भाजपा बूथ झनिक्कर के कार्यकर्ताओं ने कोटखाई प्रकरण में न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। बूथ प्रभारी ध्यान सिंह, महिला मोर्चा सुजानपुर की महासचिव अर्चना कुमारी के अलावा अनेक लोगों ने सरकार के खिलाफ  जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

नादौन— भाजपा ने जगह-जगह सीएम वीरभद्र सिंह के पुतले जलाए तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा ने मोर्चा की प्रधान अनिता कटोच के नेतृत्व में शव यात्रा निकाली और बाद में पुतले का दहन किया। अनिता ठाकुर ने मांग की है कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर त्याग पत्र दे देना चाहिए।

सुजानपुर— सुजानपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगवाई में पंचायत पटनौण में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री गुनाहगारों को बचाने में लगे हैं, जिसे भाजपा कभी सहन नहीं करेगी।

भोरंज—  उपमंडल बूथ जखयोल में कोटखाई प्रकरण में जिला महिला मोर्चा महामंत्री अंजु ठाकुर की अगवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र का पुतला जलाया। महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान जख्योल विद्या धीमान, श्रेष्ठा शर्मा, बीना शर्मा, पुष्पा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App