बिटिया के दोषियों को दो फांसी

By: Jul 14th, 2017 12:07 am

newsनादौन – भाजपा युवा मोर्चा शहरी इकाई नादौन ने कोटखाई में गुडि़या के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा के शहरी इकाई अध्यक्ष संदीप भाटिया की अगवाई में इस रैली का आयोजन शहर के बाजारों से होते हुए बस अड्डा पर स्थित इंद्रपाल चौक तक किया गया। अपने संबोधन में संदीप भाटिया ने कहा कि हिमाचल एक देवभूमि है और यह गंभीर विषय है कि अब इस शांतप्रिय प्रदेश में भी महिलाओं व बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि रोजाना प्रदेश भर में महिलाओं व बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, परंतु प्रदेश की वर्तमान सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे पीडि़तों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए।  उन्होंने कहा कि बिटिया के हत्यारों को पकड़ कर उन्हें फांसी की सजा दिलाई जाए। इस दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी अरविंद बरार, सन्नी, नीरज, राहुल, विवेक, सौरभ, दीपक मेहरा, अशीष, तरुण, आशु सहित अन्य उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App