भाजपा तोड़ेगी जीत के रिकार्ड

By: Jul 9th, 2017 12:07 am

newsचंबा – भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन मौके पर ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जनसभा के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी व केंद्रीय राज्यमंत्री राजवर्द्धन राठौर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आगामी विस चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान कर हिमाचल में कमल खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। देश की जनता ने केंद्र सरकार के नोटबंदी व जीएसटी जैसे सराहनीय फैसलों को सराहते हुए कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में अपनी आहुति डाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त होने और अदालत से जमानत पर होने के बावजूद कुर्सी का मोह नहीं त्याग पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी इस करनी की आगामी विस चुनावों में बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विस चुनावों में भाजपा की जीत के पुराने रिकार्ड टूटेंगे और भाजपा प्रचंड़ बहुमत हासिल कर प्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुशासन से निजात दिलाएगी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम के बेहतर आयोजन को लेकर जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर की मंच से जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर की रहनुमाई में भाजपाइयों में दिख रहा उत्साह पार्टी के लिए एक शुभ संकेत है। इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री व राज्य मंत्री राजवर्द्धन राठौर का चंबा पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार वेल्कम किया। जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री को शाल व टोपी पहनाकर और चंबा रूमाल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री और राज्यमंत्री का हार पहनाकर नागरिक अभिनंदन भी किया। जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती व जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया। शनिवार को भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन मौके विधायक सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक रेणु चड्डा, पूर्व विधायक रमेश धवाला, पूर्व मंत्री किशन कपूर, नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चड्डा, डलहौजी भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद महाजन, पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डा. राजीव भारद्वाज, विधायक बीके चौहान, हंसराज व विक्रम जर्याल आदि मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App