भाजपा बोली , गुनाह छिपा रही पुलिस

By: Jul 22nd, 2017 12:10 am

NEWSशिमला — कोटखाई में छात्रा की गैंगरेप के बाद हुई हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। शिमला में शुक्रवार को भी प्रदर्शन हुए। भाजपा ने जिलाधीश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने आरोप लगाया कि इसमें प्रकरण में असली आरोपियों को बचाया जा रहा है।  वहीं इसमें शामिल एक आरोपी की हत्या कर दी गई है  और अब उसकी पत्नी को भी जान का खतरा है। भाजपा ने मृतक नेपाली की पत्नी को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। कोटखाई छात्रा हत्यकांड को लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। भाजपा ने शुक्रवार को भी शिमला में बड़ा प्रदर्शन किया। जिलाधीश कार्यालय के बाहर हुए इस प्रदर्शन में भाजपा के नेताओं ने सरकार पर खूब हमला किया। इस धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सूद ने की और उनके साथ शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा, उपाध्यक्ष गणेश दत्त, कोषाध्यक्ष कपिल सूद विशेष रूप में उपस्थित रहे।  भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार इस हत्याकांड के गुनहगारों को बचाने का काम कर रही। वहीं इस मामले में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में ही हत्या कर दी गई है, इससे पुलिस की कार्यप्रणाली भी संदेह के दायरे में है। पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा ने कहा कि छात्रा के साथ हुई इस दरिंदगी से न केवल शिमला बल्कि हिमाचल की देव भूमि शर्मसार हुई है। वहीं विधायक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि छात्रा प्रकरण से हिमाचल पूरे देश में शर्मसार हुआ है।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस मौके पर इस प्रदर्शन में महामंत्री प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, मोहन सिंह ठाकुर, रूपा शर्मा, ममता गुप्ता, खुशी राम बालनाठा, प्रेम ठाकुर, ईश्वर रोहल, प्रयार सिंह कंवर, प्रेम चौहान, किरण बावा, बिट्टू पाना, शैलेंद्र चौहान, सत्या कौंडल, आशा शर्मा, पारुल शर्मा, किम्मी सूद, आशा कश्यप, मदन शर्मा, विजय शर्मा, रणदीप कंवर, प्रदीप कश्यप, शीतल व्यास, जसविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App