भोटा में कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय

By: Jul 14th, 2017 12:07 am

newsहमीरपुर  – भाजयुमो बड़सर ने कोटखाई में हुए बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में भोटा में कैंडल मार्च निकाला। बड़सर भाजुयमो केअध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा गुडि़या को न्याय मिलना चाहिए। दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ प्रदेश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने की राज्य सरकार व न्यायालय से अपील की। महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं के आक्रोश में बड़सर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भोटा बाजार में राज्य सरकार के खिलाफ  कैंडल मार्च के  माध्यम से जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। शर्मा ने कहा कि राज्य की सरकार संवेदनहीन हो गई है। प्रदेश में रोजाना महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किया जा रहा है। दुष्कर्म की घटनाओं में त्वरित न्याय मिलना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला भाजयुमो युवा मोर्चा सचिव संजीव लखनपाल, बड़सर भाजयुमो सचिव प्रवीण गरलयाल, सह मीडिया प्रभारी संदीप अग्निहोत्री, सह सचिव जनक पटियाल, विक्की, बंटी, तरुण, ईशान, पंकज, गौरव, अंकु शर्मा आदि उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App