भोरंज की घासनियों में छाई लाली

By: Jul 14th, 2017 12:07 am

newsnewsभोरंज – उपमंडल भोरंज में एक किसान ने सेब की फसल लगाकर अन्य किसानों को भी हैरत में डाल दिया है। भोरंज उपमंडल के भौर, लखाहु गांव से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दुनी चंद और मनोह (जमली) के सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक तरसेम चंद ने अपने खेतों व घासनियों में  सेब के पौधे लगाकर सबको हैरत में डाल कर कमाई के नए साधन के लिए प्रेरित किया है। भौर (लखाहु) गांव से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दुनी चंद ने तीन कनाल के रकबे में लगभग 50 सेब के पौधे लगाकर सबको चकित कर दिया है। मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट के रावमापा  रीसा से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्य दुनी चंद ने बागबानी का रुख किया और वर्ष 2001-02 में सेब के 30-32 पौधे लगाए, जो पिछले वर्ष से फल दे रहे हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने दस सेब के पौधों से 20-25 किलो सेब प्राप्त किए थे। वर्ष 2016 में पौधों पर भरपूर फूल देख कर उन्हें 70-80 किलो सेब प्राप्ति की आशा थी, लेकिन रंगड़ों ने उनकी सारी फसल बर्बाद कर दी थी। इस बार उन्हें एक क्विंटल सेब की फसल की उम्मीद है। इसके अलावा आम, गलगल, अखरोट, पपीता, मौसम्मी, संतरा इत्यादि के पौधे भी लगा रखे हैं। इसके अलावा वह लहुसन व एलोवेरा भी उगाते हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App