मानपुर देवड़ा महिला मंडल भवन को दो लाख

By: Jul 6th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब— पांवटा साहिब के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मानपुर देवड़ा में महिला मंडल भवन बनाने के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके अलावा महिला मंडल के सामान के लिए 20 हजार रुपए भी प्रदान किए। विधायक यहां पर अपनी विकास यात्रा के दौरान पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। युवा कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने जानकारी बताया कि बुधवार को पांवटा के विधायक  मानपुर देवड़ा पंचायत में पहुंचे। यहां पर पंचायत प्रधान संदीप कुमार ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ विधायक का स्वागत किया। उसके बाद प्रधान ने पंचायत की कुछ समस्याएं विधायक के समक्ष रखी जिसे पूरा करने का विधायक ने आश्वासन दिया। उसके बाद महिला मंडल की मांग पर उन्होंने विधायक निधि से महिला मंडल भवन बनाने के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने भवन के लिए जमीन दान करने वाली महिला नारदा देवी का आभार प्रकट किया। इस दौरान उनके साथ नीम चंद, किशन ठाकुर, वीना, कृष्णा, उपप्रधान राजेश, महिला मंडल प्रधान सलमा बेगम, बीडीसी मेंबर महिपाल, पूर्व बीडीसी मेंबर सितार मोहम्मद नरेंद्र, मदन लाल, डा. अशोक, तौहीद, जाकिर, विवेक, रूपराम, संषीला देवी, गुड़ी देवी, मेलो देवी, मीरा देवी, प्रवीण, अतर सिंह, राम दयाल, नंदा, हेदर, अर्जुन, जंहागीर, कासिम आदि ग्रामीण भी मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App