मोदी के तीन साल बेकार

By: Jul 17th, 2017 12:10 am

newsराजगढ़ —  मोदी सरकार का साढ़े तीन वर्षों का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और इस दौरान आम जनता को कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। यह बात प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में कांग्रेस की पथ यात्रा का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी ने बड़े-बड़े वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन अपना किया हुआ एक भी वादा पूरा न कर सके। पहले मोदी और भाजपा नेता पाकिस्तान और आतंकी घुसपैठ पर बड़ी- बड़ी डींगे हांकते थे, लेकिन उनके कार्यकाल में रोजाना आतंकी हमले हो रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में ही न जाने कितने सैनिकों ने शहादत प्राप्त की है, लेकिन सैनिकों की शहादत पर जो भाजपा के नेता प्रधानमंत्री को चूडि़यां भेजने की बात करते थे अब न जाने क्यों उन्होंने मौन धारण कर लिया है। कश्मीर में भाजपा गठबंधन की सरकार है और वहां की स्थिति सभी के सामने है। श्री मुसाफिर ने महंगाई पर भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि पहले महंगाई के लिए कांग्रेस को कोसा जाता था, लेकिन भाजपा नेता बताएं कि साढ़े तीन वर्षों में महंगाई आसमान क्यों छू रही है। पदयात्रा के शुभारंभ के मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्य शकुंतला प्रकाश, उपाध्यक्ष राजकुमार, विवेक, जय प्रकाश चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, प्रदेश सचिव अरुण मेहता, आशा प्रकाश, विद्यानंद सरैक, सुधीर ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App