मौत के तांडव से मंडी में मातम ही मातम

By: Jul 10th, 2017 12:05 am

जिला में आठ ने गंवाई जान

मंडी —  जिला में बीते सप्ताह च्यूणी हादसे में व अन्य आत्महत्याओं के मामले में आठ लोगों की मौत हो गई। च्यूणी में बस खाई में गिरने से करीब पांच लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हुए। इसके अलावा, टांडू में विवाहिता की आत्महत्या का मामला भी सामने आया। इसमें पुलिस ने ससुर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। कोटली में रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही कोटली में जेबीटी अध्यापक ने भी फंदा लगाकर जान दे दी।  जोगिंद्रनगर में दो शातिरों ने भी दुकानदार को बड़ी चपत लगाई। दो ठग दुकान से नोटों के हार लेकर चंपत हो गए। जिला में बीते सप्ताह तीन अग्निकांड हुए। सराज विधानसभा क्षेत्र में भी दो अग्निकांड पेश आए, जिनमें करीब 20 से ज्यादा लोग बेघर हो गए। इसके अलावा बल्ह घाटी के छातड़ू गांव में भी दोमंजिला मकान गैस सिलेंडर लीक होने से राख हो गया।

असर : स्योगी से हटाया ठेका

पंडोह के स्योगी में शराब के ठेके को भारी विरोध के बाद आखिरकार शनिवारों हटा दिया गया। बीबीएमबी कालोनी में खुले इस ठेके का लोग पुरजोर विरोध कर रहे थे। ‘दिव्य हिमाचल’ ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

टॉप टंबलर की दीवानी युवतियां

आजकल लड़कियों में क्रॉप टॉप टंबलर का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। मार्केट में इसकी रेंज 400 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक है। क्रॉप टॉप टंबलर काफी पापुलर हो रहा है। लड़कियों के बीच मार्केट में क्रॉप टॉप टंबलर खरीदने की होड़ लगी है।

शख्सियत : दान दी आठ बिस्वा

एक ओर जहां जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए रिश्तों में दरार पड़ जाती है, वहीं बल्ह विधानसभा में एक व्यक्ति ने करीब आठ बिस्वा जमीन दान दे दी। बल्ह विधानसभा गांव टिक्कर बैहना के प्रेम सिंह राठौर ने अपनी मिलकीयती जमीन में से चार बिस्वा जमीन सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के बग्गी मंडल को भड़याल में पंप हाउस बनाने के लिए दान में दी है। यहां पर पंप हाउस बन जाने से क्षेत्र की दो हजार आबादी को पेयजल सुविधा मिलेगी। इसी तरह से प्रेम सिंह राठौर ने गांव बैहना में औषधालय का भवन बनाने के लिए भी चार बिस्वा जगह दान में दी, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।

वोल्वो बसों की समयसारिणी

मनाली-दिल्ली        5. 45 पीएम

मनाली-दिल्ली        6.30 पीएम

मनाली-दिल्ली        7.30 पीएम

मनाली-देहरादून       8.05 पीएम

मनाली-दिल्ली         8.50 पीएम

मनाली-दिल्ली         9.10 पीएम

आईएसबीटी कश्मीरी गेट से मंडी

स्थान                  समय      किराया

दिल्ली से मंडी        6:00      1072

दिल्ली से मंडी        7:00      1072

दिल्ली से मंडी        7:35       1072

दिल्ली से मंडी        8:00      1072

दिल्ली से मंडी        8:26      1072

दिल्ली से मंडी        9:03      1072

दिल्ली से मंडी        9:50      1072

बाजार : सब्जियों के दामों में उछाल

जिला के लोग बारिश के लिए तरस गए हैं। उमड़ते-घुमड़ते बादल रोज बारिश की आस जगा लोगों को निराश कर रहे हैं। बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई है। इसके अलावा सब्जी के दामों में पिछले सप्ताह के मुकाबले हल्का उछाल आया है। सेब के दाम भी काफी ऊंचे हैं। फिलहाल लोकल सेब मार्केट में नहीं पहुंचा है। बाहर के सेब 200 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा जा रहा है।

शैक्षणिक संस्थान

कालेजों में जीरो वीक

सरकारी कालेजों में दाखिला मियाद बढ़ने के बाद जीरो वीक डिक्लेयर कर दिया गया। पूरा सप्ताह कालेजों में कक्षाएं नहीं लगीं। अब 11 जुलाई को दाखिला तारीख पूरी होने के बाद ही कालेजों में नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके अलावा आईआईटी मंडी में भी हिमालय बूट कैंप शुरू हो गया। इसमें हिमाचल के अलावा पड़ोसी राज्यों के युवाओं ने स्टार्ट के लिए बिजनेस आईडिया दिए।

हेल्पलाइन नंबर

पुलिस-100   चाइल्ड हेल्पलाइन 1098

एंबुलेंस – 108  जननी सुरक्षा योजना 102

‘दिव्य हिमाचल’ से छोटी सी मुलाकात

मध्य प्रदेश के भिलाई के दंपति ने पिछले सप्ताह हिमाचल के नैसर्गिक सौंदर्य को करीब से निहारा। देवीगढ़ घूमने आए अजय शर्मा व सुनीता शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्राकृतिक सौंदर्य का खजाना है। यहां पहुंच काफी सुकून मिलता है। यहां की वादियां लोगों को आकर्षित करती हैं।  स्वीट्जरलैंड या विदेशों में घूमने की जगह सैलानियों की हिमाचल आना चाहिए।

धर्मपुर में पीलिया का प्रकोप

सराज विधानसभा क्षेत्र में पीलिया के भी मामले सामने आए हैं। पीलिया के केस आने के बाद विभाग ने इलाके से पानी के सैंपल भर कर लैबोरेटरी भेज दिए हैं। वहीं धर्मपुर के अंतर्गत नाले में फेंके गए करीब 150 सरकारी

सीमेंट के बैग भी चर्चा का विषय बना रहा। मामले की जांच की जा रही है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App