रणवीर ने दोस्तों संग मनाया 32वां जन्मदिन

By: Jul 7th, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड के जाने-माने अभिनेता और जवां दिलो की धड़कन रणवीर सिंह गुरुवार को 32 वर्ष के हो गए। छह जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह बचपन के दिनों से ही अभिनेता बनने का ख्वाब देखा करते थे। रणवीर ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनी रोमांटिक फिल्म ‘बैड बाजा बारात’ से की। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। वर्ष 2012 में उन्हें एक बार फिर से यशराज फिल्मस की फिल्म ‘लेडिज वर्सेज रिकी बहल’ में काम करने का अवसर मिला। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। रणवीर की तीसरी फिल्म ‘लुटेरा’ प्रदर्शित हुई है। रणवीर ने दोस्तों संग जन्मदिन का जश्न मनया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App