रिकांगपिओ चौक पर फूंका सीएम का पुतला

By: Jul 22nd, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ— कोटखाई में दसवीं की छात्रा के साथ दुराचार और हत्या तथा इसके बाद पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत पर शुक्रवार को किन्नौर भाजपा व रिकांगपिओ महाविद्यालय के एबीवीपी छात्रों ने रिकांगपिओ में रैली निकाली व प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग पर जमकर गुस्सा निकाला। रिकांगपिओ बाजार बिटिया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है के नारे से गूंजा। रैली में पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा महामंत्री नरेंद्र नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी प्रीतेश्वरी नेगी, जिला परिषद सदस्य विजय कुमार, सतपाल नेगी, हकीम नेगी, रविंद्र नेगी, लाला चुगंलिगं, सुभाष नेगी सहित कई भाजपा व एबीवीपी छात्रों ने भाग लिया। रैली रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होते हुए पीएनबी व वापस रिकांगपिओ चौक पहुंची। इस बीच रिकांगपिओ चौक पर किन्नौर भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका। रैली में आए भाजपा कार्यकर्ताओं व एबीवीपी छात्रों ने रिकांगपिओ चौक पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। रैली के माध्यम से भाजपा व एबीवीपी छात्रों ने कोटखाई छात्रा मर्डर केस के साथ जिला किन्नौर में कानून व्यवस्थता पर भी जिला पुलिस के खिलाफ जमकर बरसे व कई आरोप लगाए।  रिकांगपिओ में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी ने कहा कि शांत प्रदेश में बिटिया का मामला एक गंभीर मामला है। इस पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रदेश को जकजोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व एसपी शिमला डीडब्लयू नेगी कांग्रेस के एजेंट के रूप मे काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि किन्नौर में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रारंग के एक व्यक्ति ने रिकांगपिओ मे सुसाईड किया था। उसने अपने सुसाइड नोट में डीडब्लयू नेगी का नाम लिया था, जिस पर किन्नौर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कल्पा में एक युवक के हत्या का मामला अभी तक जिला पुलिस नहीं सुलझा पाई है। प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रेदशाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि कोटखाई मामले में लोगों को  पुलिस की कार्यप्रणाली शक में है। पूरे प्रदेश में पुलिस व सरकार के प्रति गहरा रोष है। जिला किन्नौर में कुमारसैन निवासी का शव मिला, कल्पा मेें एक शव मिला था पुलिस इन सब मामलों को सुलाझाने के बजाए दिन-रात लोगों को तंग कर चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने काम से भड़क गई है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कुमारी प्रीतेश्वरी नेगी, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हकीम नेगी ने भी विचार रखे।

रिकांगपिओ में कांगे्रस की शोक सभा

रिकांगपिओ – कोटखाई में छात्रा मर्डर, रामपुर के निकट बस दुघर्टना व कल्पा के युवक पंकज वारदात को लेकर किन्नौर कांग्रेस ने रिकांगपिओ के विश्राम गृह में कांगे्रस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में शोक सभा व मौन व्रत रखा। यह शोक सभा व मौन व्रत सुबह 11 से एक बजे तक रखा गया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों,जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारियों,महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि कोटखाई की छात्रा की हत्या,किन्नौर के कल्पा में एक युवक पकंज के साथ हुई वारदात व रामपुर के पास हुई बस दुर्घटना में मारे गए मृतकों के प्रति किन्नौर कांग्रेस ने रिकांगपिओ में शोक सभा रखी। साथ ही मृतकों के आत्मा की शांति के लिए मौन व्रत भी रखा। इस अवसर पर किनफेड चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, प्रवक्ता सूर्या बोरस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सरोज नेगी,कृषि ग्रामीण विकास बैंक निदेशक ठाकुर कृष्ण नेगी भी साथ थे। श्री नेगी ने कहा कि प्रदेश व जिला के लोगों से अपील है कि वे संयम से काम लें।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App