रैली को देखकर बौखलाई कांग्रेस

By: Jul 10th, 2017 12:05 am

चंबा —  जिला भाजपा प्रधान डीएस ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हालत खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शनिवार को आयोजित भाजपा की ऐतिहासिक रैली को देखकर बौखला गई है। उन्होंने कांग्रेस नेता को सलाह दी है कि वे रैली में लोगों के आंकड़े का जिक्र करने से पहले अपने मैथ के ज्ञान को अपटूडेट कर लें। उन्होंने शनिवार को चंबा में आयोजित रैली को ऐतिहासिक करार दिया है। वह रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन रथ यात्रा में भाजपा को मिले जनसमर्थन ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस सरकार के दिन लद चुके हैं। प्रदेश की जनता बड़ी बेस्रबी से विस चुनावों का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो के दौरान चंबा जिला की विकास के मामले में कांग्रेस सरकार की अनदेखी किस से छिपी नहीं। कांग्रेस कार्यकाल में विकास महज घोषणाओं और शिलान्यासों तक सिमटा हुआ। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरंभ हुए कार्यों का उदघाटन कर कांग्रेस खुशफहमी में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी इस करनी का फल आगामी विस चुनावों में भुगतना पड़ेगा। डीएस ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान में आहूति डालेगी। जनता भाजपा में देश व प्रदेश का भविष्य देख रही है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App