लाठी से पीट-पीट भगाया तेंदुआ

By: Jul 20th, 2017 12:05 am

मंडी —  ग्राम पंचायत सरधवार में तेंदुए ने एक व्यक्ति पर हमला करके उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर सिंह पुत्र लाल सिंह गांव सरधवार अपनी बकरियां चराकर घर वापस आ रहा था। इस दौरान उस पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया।  अमर सिंह के हाथ में लाठी थी, उसने हिम्मत दिखाई और लाठी से तेंदुए को पीटना शुरू कर दिया। व्यक्ति द्वारा एक के बाद एक लाठी बरसाने के बाद तेंदुआ भाग गया, लेकिन उक्त व्यक्ति को तेंदुए ने बुरी तरह से घायल कर दिया।  इससे अमर सिंह ने  अपनी जान तो बचा ली, लेकिन हाथ, बाजू व सिर में तेंदुए ने पंजे व दांतों से काफी चोट पहुंचाई है। ग्रामीण घायल अमर सिंह को मंडी अस्पताल ले गए।  वन रक्षक सरधवार हुक्म चंद भी इस घटना के बाद घायल के साथ अस्पताल गए।  उन्होंने कहा कि वन विभाग के नियमानुसार घायल की मदद की जाएगी।  ग्राम पंचायत प्रधान दत राम, उपप्रधान रमेश ने भी उक्त व्यक्ति के परिवार की मदद करने की मांग की है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़े के लिए उचित कदम उठाया जाए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App