विनोद ठाकुर राज्य औद्योगिक विकास निगम के निदेशक

By: Jul 21st, 2017 12:01 am

हमीरपुर — इंजीनियर विनोद ठाकुर को राज्य औद्योगिक विकास निगम का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विनोद ठाकुर मई में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले विनोद ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा युवा मोर्चा और भाजपा संगठन में महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विनोद ठाकुर जिला परिषद का चुनाव बतौर आजाद उम्मीदवार भी जीत चुके हैं। विनोद ठाकुर को राज्य औद्योगिक विकास निगम का निदेशक नियुक्त करने पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, सुजानपुर बीडीसी के उपाध्यक्ष लेखराज ठाकुर, खुशहाल जगोता व जिला परिषद की सदस्य गौरां देवी आदि ने बधाई दी तथा मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त किया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App